Breaking News

जांजगीर-चांपा:-क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर करें कार्यवाही-तारन प्रकाश सिन्हा..कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश…

जांजगीर-चाम्पा 16 अगस्त 2022(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने समय-सीमा की बैठक लेते हुए एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ को निर्देशित किया कि जिले में अवैध प्लाटिंग करने वालों के विरूद्ध जांच कर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराकर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने अपर कलेक्टर को उसके लिए संयुक्त जांच टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में लंबित विभागीय प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र ही निराकरण के निर्देश दिए।


समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री सिन्हा ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से आपस में समन्वय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए चलाये जा रहे सुपोषण मिशन अभियान में प्रगति लाने के निर्देश महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग को दिए। कलेक्टर ने राजीव गांधी कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए पात्रता अनुसार हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना में सदस्यों के खाता खोलने और आने वाले दिनों में शासन की मंशा अनुरूप  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्रों के कार्यों को शीघ्रता से करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए। उन्होंने इस कार्य में प्रगति नही दिखने पर नाराजगी जतायी। बैठक में खराब सड़कों को मरम्मत करने के निर्देश और कोरोना से बचाव के लिए सावधानियां बरतने के साथ टीकाकरण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कलेक्टर कॉफ्रेन्स अंतर्गत एजेण्डाओं की चर्चा करते हुए अधिकारियों को अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने तथा विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने गोधन न्याय योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने बारिश से जिले में हुए फसल नुकसान की आंकलन करने और मुआवजा प्रकरण बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्दिकी, संयुक्त कलेक्टर आर.पी. आंचला, निशा नेताम मंडावी, ज्योति पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
सी-मार्ट में उपलब्ध सामग्री बाजार से न खरीदे
कलेक्टर श्री सिन्हा ने आश्रम, छात्रावास, स्कूल, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य स्थानों में बाजार से क्रय की जाने वाली सामग्रियों को सी-मार्ट से खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को सी-मार्ट में विक्रय किया जाता है। जिन शासकीय विभागों द्वारा आवश्यकता अनुसार बाजार से सामग्री क्रय की जाती है, यदि वह सामग्री सी-मार्ट में उपलब्ध है तो ऐसे सामग्रियों की खरीदी बाजार से न करके सी-मार्ट से की जाए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …