Breaking News

डभरा-सक्ती:-स्कूल परिसर के नजदीक झूलते जर्जर बिजली तार से बच्चों को खतरा..कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा..शासकीय प्राथमिक शाला घिंवरा में पढ़ने वाले बच्चो की जिन्दगी से खिलवाड़…

डभरा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज/चिन्ता दास महंत उर्फ मोहन दास महंत)।बच्चो की जिन्दगी इतनी सस्ती हो सकती है,इसका अंदाजा भी नही लगाया जा सकता है।तभी तो बिजली विभाग सक्ती जिला के डभरा विकासखण्ड अंतर्गत आने वाला ग्राम घिंवरा में संचालित होने वाला शासकीय प्राथमिक शाला का मुख्य प्रवेश व्दार का समीप से ऐसी खतरनाक जर्जर तारों को दौड़ाए हुए है।जो कभी भी हादसे का कारण बन सकती हैं।अब विभागीय उदासीनता कहें या कुछ और लेकिन एक बात तो साफ है कि मातहत कर्मचारी हो या अधिकारी कार्य के प्रति कितनी संजीदगी दिखाते है ये किसी से छुपा नही है।स्थानीय नागरिकों के व्दारा सम्बंधित विद्यालय के प्रधान पाठक,सहयोगी शिक्षको के साथ-साथ ही सम्बंधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को करीब 01 वर्ष पूर्व से लगातार स्कूली बच्चों का हित के दृष्टिकोण से विद्यालय के मुख्य व्दार का समीप के जर्जर हादसा को आमंत्रण देने वाला करंटयुक्त विद्युत तार को हटवाने अपने-अपने स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध की जा रही है।लेकिन अभी इस ओर स्कूली बच्चों का हित के दृष्टिकोण से कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की गयी है।घिंवरा के शासकीय प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले बच्चों की जिन्दगी से कैसे खिलवाड़ किया जा रहा है ये तो विद्यालय का मुख्य व्दार का समीप से गुजरी जर्जर हादसा को आमंत्रण देने वाला करंटयुक्त विद्युत तार बताने के लिए काफी है। विद्यालय का मुख्य व्दार समीप में हिचकोले ले झूलती जर्जर करंटयुक्त विद्युत तार पता नही कब अनहोनी कर बैठे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजते समय दिल पर पत्थर रख लेते हैं।समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने की स्थिति बड़ा हादसा होने तय है।इस ओर सम्बंधित बिजली विभाग स्कूली बच्चों का हित के दृष्टिकोण से अविलम्ब नियमानुसार उचित कार्यवाही किए जाने की अति आवश्यकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …