जम्मू(एचकेपी 24 न्यूज)।पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास अग्रणी चौकियों और गांवों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर और राजौरी के केरी सेक्टर में पूर्वाह्न 11 बजे से सीमा पार से गोलाबारी और गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है और अभी तक भारत की ओर किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। पाकिस्तान ने एक पखवाड़े की शांति के बाद गुरुवार को पुंछ के शाहपुर और किरणी सेक्टरों को निशाना बनाया था। इसके अगले ही दिन उसने इसी जिले के कस्बा सेक्टर में भी गोलीबारी किया।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal