श्रीनगर(एचकेपी 24 न्यूज)।जम्मू-कश्मीर से आतंक के सफाए के लिए सेना के जवान पूर जोर कोशिश में लगे हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। यहां के गहांद इलाके में आतंकियों छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों और जम्मु-कश्मीर पुलिस के जवानों ने सुबह तलाशी अभियान शुरू किया।बताया जा रहा है कि सेना के जवानों ने कुछ आतंकियों को घेरा हुआ है। सेब के बगीचे में छिपे आतंकियों ने पहले जवानों पर गोलियां चलाईं, जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए।पुलिस के मुताबिक, आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिला है। माना जा रहा है कि दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। इलाके में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।फिलहाल रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। बता दें कि सुरक्षाबलों को शोपियां में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। सेना के जवान भी आतंकियों को मुहंतोड़ जवाब दे रहे हैं।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal