नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस के एक नक्सल विरोधी दस्ते C-60 के 15 जवान और एक ड्राइवर एक बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है यह आईईडी ब्लास्ट गढ़चिरौली जिले के दादापुर रोड पर हुआ है। महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुंगतीवार ने कहा कि गढचिरौली में हुए नक्सली हमले में 15 जवान और एक ड्राइवर की मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि विस्फोट आज दोपहर हुआ जब जवान क्षेत्र में एक ऑपरेशन पर निकले थे। सुरक्षा बलों के दो वाहन जब नागपुर से लगभग 250 किलोमीटर दूर स्थित कोच्चि की ओर दादापुर रोड से गुजर रहे थे, तो नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जवानों पर हुए नक्सली हमले की निंदा की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैं सभी बहादुर जवानों को सलाम करता हूं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। ऐसी हिंसा करने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा “ नक्सलियों के इस कायराना हमले में सी-60 बल के हमारे 16 जवान शहीद हो गए हैं और मेरी संवेदनाए शहीद जवानों के परिजनों के साथ हैं। मैं पुलिस महानिदेशक और गढ़चिरौली के पुलिस प्रमुख के संपर्क मेंं हूं।” मुख्यमंत्री ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि नक्सली समस्या से और कड़ाई से निपटा जायेगा।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal