Breaking News

बिलासपुर:-मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत बिलासपुर श्री आर.पी.चौहान ने विरेंद्र पुरैना का अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण का किया सांय सांय निराकरण..विरेंद्र पुरैना को ग्राम पंचायत मटिया जनपद पंचायत मस्तूरी में पदस्थापना हेतु जारी किया गया आदेश..03 माह के भीतर 09 आवेदकों को मिली अनुकंपा नियुक्ति..जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी.चौहान ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को सांय सांय निराकरण कर आवेदको दिया नियुक्ति आदेश…

बिलासपुर(टीम हिन्देश कुमार यादव/एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत सचिव स्व.श्री बिसाहू राम पुरैना का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण मृत्यु उपरांत उनके आश्रित पुत्र विरेंद्र पुरैना के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था।आवेदक द्वारा सभी वांछित दस्तावेज प्रस्तुत किए गये थे। जैसे ही आवेदन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी.चौहान का संज्ञान में आया तो त्वरित अनुकंपा नियुक्ति की कार्यवाही पूर्ण कर तत्काल अनुकंपा नियुक्ति का आदेश दी गयी।जो जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के संवेदनशील कार्यशैली का परिचायक है।विरेंद्र पुरैना की पदस्थापना वेतनमान रुपये 3500-10000 ग्रेड वेतन 1100 अस्थायी रुप से शर्तो का अधीन तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करते हुए ग्राम पंचायत मटिया जनपद पंचायत मस्तूरी में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ करने हेतु नियुक्ति आदेश जारी की गयी है।विगत 03 माह के भीतर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर श्री आर.पी.चौहान ने 09 आवेदको को तत्काल आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर अनुकंपा नियुक्ति आदेश दी गयी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …