Breaking News

बिलासपुर:-शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं राशन कार्ड वितरण,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, स्वच्छ भारत मिशन एवं वृक्षारोपण कार्य के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही बरतने वाले तखतपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भाडम सचिव सत्यनारायण साहू के खिलाफ हुआ सांय सांय कार्यवाही..मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर श्री आर.पी.चौहान ने ग्राम पंचायत भाडम सचिव सत्यनारायण साहू को तत्काल किया निलंबित…

बिलासपुर(टीम हिन्देश कुमार यादव/एचकेपी 24 न्यूज)।जिले के जनपद पंचायत तखतपुर अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत भाड़म के पंचायत सचिव सत्यनारायण साहू द्वारा शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे राशन कार्ड वितरण,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,स्वच्छ भारत मिशन व वृक्षारोपण सहित अन्य कार्य के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही बरतने तथा छ.ग.पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 (ख) नैतिक कदाचार किए जाने पर सत्यनारायण साहू पंचायत सचिव ग्राम पंचायत भाड़म को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर श्री आर.पी.चौहान ने तत्काल प्रभार से निलंबित कर दिया है। ग्राम पंचायत भाड़म का अतिरिक्त प्रभार अश्वनी लहरे पंचायत सचिव ग्राम पंचायत पर्थरा जनपद पंचायत तखतपुर को सौंपा गया है।निलंबन अवधि में सत्यनारायण साहू का मुख्यालय जनपद पंचायत तखतपुर निर्धारित की गयी है।निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …