Breaking News

रायगढ़:-आवास दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत रायगढ के ग्रामों में हुआ कार्यक्रम…

रायगढ़(एचकेपी 24 न्यूज @सुनिल कुमार बर्मन)।आवास दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत रायगढ़ के ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रारंभ होने के स्मृति में 20 नवम्बर को आवास दिवस  गया।वर्ष 2024 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योकि अगले 5 वर्षों में 2 करोड़ अतिरिक्त घरों के निर्माण की अनुमति के साथ भारत सरकार द्वारा योजना का विस्तार किया गया है। इस वर्ष आवास दिवस या आवास सप्ताह (18 से 24 नवम्बर 2024) भी अधिक व्यापक एवं उत्साहपूर्वक रूप से मनाने की योजना बनाई गई है। रायगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम जुर्डा, पतरापाली पूर्व, बघनपुर, नावापारा, बरलिया, सकरबोगा, सपनई, जोरापाली, काशीचुंवा, उच्चभिटठी, अड़बहाल, गेरवानी, छुहीपाली, बायंग, गेजामुडा, भातपुर, में आवास दिवस के अवसर पर भुमिपुजन का आयोजन कर अप्रारंभ आवासों को प्रारंभ कराया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत में जन चौपाल आयोजित कर हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को प्रारंभ कर 90 दिवस के भीतर पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।

प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजनांतर्गत की गई नोडल की नियुक्ति:-
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास पूर्ण करने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है ये अधिकारी प्रतिदिन मिलकर उन्हे आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित कर रहे है साथ ही योजना अंतर्गत स्वीकृत राशि, मनरेगा मजदुरी भुगतान के संबंध में जानकारी दे रहें है।

हितग्राहियों ने व्यक्त की खुशी:-
हितग्राहियों में उक्त की खुशी आवास दिवस के अवसर पर जुर्डा निवासी देवनाथ बताया कि मुझे सरकार द्वारा आवास योजना के अंतर्गत आवास प्राप्त हुआ पूर्व कर क्षतिग्रस्त हो गया था म अब नये घर में शांतिपूर्वक रहूंगा इस हेतु शासन का धन्यवाद।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …