जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24न्यूज).बेटी को छेड़छाड़ करने से परेशान एक पिता ने युवक की हत्या कर उसे 15 फीट नीचे गड्ढे में दबा देने का मामला सामने आया है।पुलिस को संदेह होने पर की गई पूछताछ में आरोपी ने इस बात का खुलासा किया है।इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक श्री मति पारुल माथुर ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी है।मिली जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को मालखरौदा थाना क्षेत्र के अड़भार पुलिस चौकी में ठाकेन्द्र देवांगन नामक युवक के गुमशुदगी की सूचना उसके परिजनों ने दी थी।जिस पर 30 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच के दौरान गुम इंसान के परिजनो के द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया था।परंतु कुछ विशेष जानकारी हाथ नहीं लगने पर एक माह बाद गुम इंसान के परिजन पुलिस अधीक्षक से मिलकर अच्छा से मामला का जांच करवाने के लिए पुनः निवेदन किए।इसके पश्चात् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार की गई।गुमशुदा इंसान की सूचना देने पर 5000 रुपए देने के इनाम का भी घोषणा की गई।जांच के दौरान मुखबिर से सूचना के आधार पर संदेही अजय देवांगन से बारीकी से पूछताछ की गई। शतब संदेही ने बताया कि युवक ठाकेंद्र देवांगन के द्वारा उसकी बेटी से लगातार छेड़छाड़ की जाती थी।जिससे उसका परिवार काफी परेशान था।इस वजह से उसने अपनी बेटी के मोबाईल से मैसेज कर आरोपी को बुलाया और गमछे से उसकी गला घोट कर हत्या कर दिया।आरोपी अजय देवांगन ने हत्या के बाद डीबी पावर प्लांट बाडादरहा के मजदूर यार्ड में शव को फेंककर शव के ऊपर लगभग 15 फीट राखड़ से ढंक देना बताया।पुख्ता जानकारी मिलने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अनुमति से आरोपी व्दारा बताए उस स्थल का खुदाई करवाया गया।जहां से शव को बरामद किया गया।शव पर मिले कपड़े और अन्य सामानों से परिजनों ने उसकी पहचान गुम इंसान ठाकेन्द्र देवानंद के रूप में किया।पुलिस ने आरोपी अजय देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया।जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित जांच दल के सदस्यों को इस हत्याकांड के खुलासे के बाद प्रशस्ति पत्र एवं इनाम प्रदान किया गया है।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal