जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।चालू ग्रीष्म ऋतु में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। गर्मी में लू लगने की अधिक संभावनाएं भी होेती है। इससे स्वास्थ्य सुरक्षा पर प्रभाव के साथ-साथ जनहानि भी हो सकती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगो को लू से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की बात कही। उन्होंने कहा है कि बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर न जाएं, धूप में निकलने से पहले सिर और कानों को कपड़े से अच्छी तरह बांधने, पानी अधिक मात्रा में पीने, अधिक समय तक धूप में न रहने नरम मुलायम सूती कपड़े का उपयोग करनें अधिक पसीना आने पर ओआरएस का घोल पीने, चक्कर आने की स्थिति में छायादार स्थान पर आराम करने फल का रस, लस्सी, मठा आदि का अधिक सेवन करने की बात कही। उन्होंने लू के लक्षण के बारे में बताया कि सिर में भारीपन या दर्द, तेज बुखार, चक्कर आना, उल्टी आना, मुख सूखना, शरीर से पसीना न आना, भूख कम लगना, बेहोशी आदि लू लगने के प्रारंभिक लक्षण है। लू लगने पर बुखार से पीड़ित व्यक्ति के माथे पर ठण्डे पानी की पट्टी रखें। पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में सुलाएं। शरीर पर ठण्डे पानी का छिड़काव करें। आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा आरोग्य सेवा केन्द्र के नंबर-104 में फोन कर स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी लिया जा सकता है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal