जांजगीर चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार-भाठापारा जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए उन्होंने जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने कहा कि निर्वाचन में नियुक्त नोडल अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस के लिए उन्हाेंने निर्वाचन के लिए नियुक्त अन्य अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने लोकसभा निर्वाचन के लिए जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, जैजैपुर, चन्द्रपुर और पामगढ़ तथा बलौदाबाजार-भांठापारा जिले के बिलाईगढ़ एवं कसडोल विधानसभा क्षेत्रवार बनाये गये रूटचार्ट और नियुक्त सेक्टर आफिसरों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में उन्होंने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु लेखादल, उड़नदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो निगरानी दल को सक्रिय करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होंने टीव्ही चैनल, केबल नेटवर्क पर दिखाये जा रहे समाचार, राजनैतिक पार्टी द्वारा जारी विज्ञापन आदि पर भी सतत् निगरानी रखने के लिए मीडिया माॅनिटरिंग दल के सदस्यों को निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बनाये गये मतदान केन्द्रों, मतदान केन्द्रों में शौचालय और दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प एवं व्हीलचेयर की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनीतिक दलों को निर्धारित अवधि में वाहनों का संचालन, वाहनों के साथ लाउडस्पीकर, हेलीपेड, सभा करने की अनुमति सहित अन्य आदेश प्राप्त करने के लिए आनलाईन सुविधा एप्प लांच किया गया है। उन्होंने आवेदनकर्ताओं को निर्धारित अवधि में अनुमति प्रदान करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने सी-विजिल के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिये।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal