Breaking News

हिन्देश यादव:-होली को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स..क्या-क्या टिप्स है…जानने के लिए पढिए हिन्देश यादव का कलम से hkp24news.com की पूरी रिपोर्ट…..

हिन्देश यादव(एचकेपी 24 न्यूज)।होली का त्योहार रंग और मिठाई के लिए जाना जाता है। ऐसे मौके पर बाजार में उपलब्ध केमिकल युक्त रंग और मिठाई से बचना भी जरूरी होता है। इसलिए सबसे बड़ा सवाल होता है कि स्वस्थ और सुरक्षित होली कैसे मनाएं?होली का त्योहार का आते ही मन और तन दोनों रंगीन हो जाते हैं। होली के मौके पर रंगों का विशेष महत्व है। इसके अलावा इस त्योहार पर खानपान को लेकर खूब तैयारियां की जाती हैं। इसलिए कह सकते हैं कि बिना रंग और खानपान के होली की कल्पना करना मुश्किल है। वहीं, सबसे बड़ा सवाल होता है कि स्वस्थ और सुरक्षित होली कैसे मनाएं? होली के रंग में भंग न पड़े इसलिए इसके लिए इन हेल्थ टिप्स अपनाएं।

हेल्थ टिप्स:-

1-बाजार में केमिकल युक्त रंगों की भरमार रहती है, ऐसे में सावधानी बरतनी चाहिए की इन रंगों से बचा जाए। होली में सिर्फ नैचरल रंगो का ही इस्तेमाल किया जाए। इसके साथ ही नैचरल रंगों को खेलते समय भी सावधानी रखनी चाहिए।

2-होली खेलते समय रंग लगे हाथों से आंखों को टच न करें, लेकिन अक्सर रंग आंखों में चला जाता है। रंग के आंखों में जाने पर पानी से अच्छी तरह आंखों को धोएं। मले नहीं। आंखों को ताजे और साफ पानी से तब तक धोते रहें जब तक कि पूरा रंग न निकल जाए। इसके बाद भी आंखों में जलन महसूस हो तो डॉक्टर से संपर्क करें। होली के दौरान आंखों को रंगों से बचाने के लिए सनग्लासेस पहन सकते हैं।

3-होली खेलने से पहले शरीर पर क्रीम और तेल लगाना चाहिए और कोशिश करें कि ऐसे कपड़े पहने जो आपके शरीर को ज्यादा से ज्यादा कवर करें। इसके अलावा रंगों का बालों पर भी असर पड़ता है, इसलिए बालों की सुरक्षा भी करें। इसके लिए सिर को कपड़े या टोपी से ढक सकते हैं।

4-होली में रंग खेलने के बाद लोग रंग को छुड़ाने के लिए केमिकल वाले साबुन व अन्य पदार्थों का इस्तेमाल करते हैं, जो कि त्वचा के लिए हानिकारक होता है। इसलिए नार्मल साबुन आदि का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

5-होली में मिठाईयों का चलन सबसे अधिक होता है, इसलिए बाजार में मिठाई की मांग बढ़ जाती है। बाजार में मिलने वाली मिठाईयों में भी केमिकल का खूब इस्तेमाल होता है। इसलिए कोशिश करें कि घर पर बनी मिठाईयों को ही खाएं। इसके अलावा होली के दिन भांग और शराब से बचें क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बना रहता है।

6- होली खेलते समय मुंह में भी रंग जाने का खतरा रहता है। जब भी मुंह में रंग चला जाए तो सबसे पहले अच्छी तरह से कुल्ला करें और जो भी रंग अंदर गया है थूक दें। ढेर सारा पानी पिएं। इसके अलावा रंग लगे हाथों से कुछ भी न खाएं। कभी-कभी रंग खेलते समय कानों में भी चला जाता है। इस बात को हम गंभीरता से नहीं लेते। जब भी ऐसा हो तो कान में सरसों का तेल हल्का गरम करके उसकी एक-दो बूंदें कानों में डाल लें और ऊपर से कॉटन लगा लें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …