Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-विवाह कार्यक्रम में बैण्ड एंव होली में बजाया नगाड़ा तो रहेगी आयोग की पैनी नजर,लेनी होगी अनुमति…

जांजगीर-चाम्पा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोक सभा चुनाव की घोषणा होते ही आम लोगों के दैनिक कार्यों में भी कुछ बदलाव आएगा। चुनाव का असर उन्हें भी पड़ेगा। मसलन शादी में बैंड बजाना है या फिर होली में फाग के लिए नगाड़ा बजाना है इसके लिए भी प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ेगी। देर रात तक होने वाले सामाजिक व धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भी समय सीमा की बाध्यता रहेगी।जिले में लोकसभा चुनाव तीसरे चरण में 23 अप्रैल को होगा। आदर्श आचार संहिता के साथ धारा 144 भी लागू हो चुकी है। इसमें आम लोगों से जुड़ी सबसे अहम जानकारी ये है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान ही शादी सीजन के साथ होली का त्योहार भी मनाया जाना है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आचार संहिता के चलते होली के नंगाड़ो और शादी के बैंड बाजो पर भी निर्वाचन अफसरों की नजर रहेगी। शादी में बैंड बाजे से लेकर डीजे व दूसरे ध्वनि विस्तार यंत्रों के प्रयोग के लिए एआरओ (एसडीएम) से परमिशन लेना होगा। अगर कोई परिवार या दल बगैर परमिशन के नगाड़े या शादी में बैंड बाजे का इस्तेमाल करता है, तो उस पर कार्रवाई भी हो सकती है। इसी बीच मार्च-अप्रैल में शादियों के मुहूर्त बड़ी संख्या में है, ऐसे में आचार संहिता के कायदे इन शादियों को जश्न को फीका कर सकते हैं।28 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही देर रात तक होने वाले आयोजनों पर विराम लग जाएगा। इसके लिए भी परमिशन लेना होना। इनमें धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक से लेकर निजी बड़े आयोजन शामिल होंगे।इस दौरान आप अपने जिले के किसी भी हिस्से में आवागमन करते हैं, तो आपको कड़ी जांच से गुजरना होगा। इसके लिए जिलेभर में चेक पाॅइंट बनेंगे। इन चेक पाइंटों में विडियोग्राफी से लेकर वाहन और सामानों की पूरी जांच सुरक्षा बल के जवान व राजस्व सहित अन्य विभागों के अधिकारी करेंगे।इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान अधिग्रहित वाहनों की संख्या अधिक रहेगी। इसके अलावा अफसरों के लिए भी बड़ी संख्या में वाहन अधिग्रहित होंगे। वाहनों की कमी से आपको गुजरना होगा। राशन कार्ड बनाना हो या नया नल कनेक्शन, सरकारी दफ्तरों में होने वाले काम पूरी तरह प्रभावित रहेंगे। आचार संहिता के चलते कई योजनाओं का क्रियान्वयन फिलहाल थम जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार बनसोड़ ने मंगलवार को अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिया कि चुनाव कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारी चुनाव पूरा होते तक चुनाव आयोग के अधिन माने जाएंगे, इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि चुनाव निष्पक्ष व इमानदारी से कराएं। उन्होंने हिदायत दी कि चुनाव कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कहा कि अधिकारी कर्मचारी न केवल निष्पक्ष दिखें बल्कि उन्हें अपने व्यवहार में भी निष्पक्षता दिखाना होगा ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …