Breaking News

आगरा-आचार संहिता के नियमों का उल्‍लंघन नहीं होने देगा ये एप…

आगरा(एचकेपी 24 न्यूज)।चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद उसका पालन कराना केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम के लिए बड़ी चुनौती होती है, लेकिन इस लोकसभा चुनाव में पहली बार देश भर में सी-विजिल एप के जरिए आदर्श आचार संहिता की निगरानी की जाएगी। इससे पहले यह तरीका मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आजमाया जा चुका है।सी-विजिल एक मोबाइल एप है, जिसे कोई भी नागरिक अपने एंड्राइड इंस्टाल करके सिविल विजलेंस यानी सी-विजिल का काम कर सकता है। सूचना मिलने के महज 100 मिनट के अंदर केंद्रीय चुनाव आयोग आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई कर देगा।

सूचना पांच मिनट में करनी होगी अपलोड

सहायक निर्वाचन अधिकारी विष्णु मिश्रा ने बताया कि इस एप को किसी भी स्मार्ट फोन में इंस्टाल किया जा सकेगा। इसे खोलकर उपयोगकर्ता आचार संहिता संबंधी किसी भी तरह की वीडियो या फोटो बनाकर वेबसाइट पर अपलोड कर सकेगा। हालांकि यह करने के लिए सिर्फ पांच मिनट का समय निर्धारित है। अधिकतम दो मिनट की वीडियो इस पर अपलोड की जा सकेगी।

पुराने फोटो व वीडियो होंगे ऑटो रिजेक्ट

इस एप की खासियत है कि यह पुराने फोटो व वीडियो अपलोड नहीं होने देगा। यह एप जिस फोन में है उसी फोन से खींची हुई फोटो या वीडियो महज पांच मिनट भेजनी होगी। पुुराने फोटो या फिर किसी और फोन का फोटो स्वाकार नहीं किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया कि ताकि ताजी सूचना नागरिक भेज सकें।

पहली बार हो रहा देश भर में प्रयोग

इस लोकसभा चुनाव में पहली बार देश भर में सी-विजिल एप का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका मतलब आम नागरिकों की सहायता लेकर आचार संहिता का पालन करवाने में चुनाव आयोग की मदद करना है। यह एप किसी भी एंड्राइड फोन में इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रेम प्रकाश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मैनपुरी

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …