Breaking News

ब्रेंच-टेबल पाने के साथ ही अपने स्कूल का अनुपयोगी मुख्य दरवाजा को उपयोगी बनाने प्रयास जारी होने से मालखरौदा के बडे रबेली की कबीर भांठा के बच्चों का खिले चेहरे

ब्रेंच-टेबल पाने के साथ ही अपने स्कूल का अनुपयोगी मुख्य दरवाजा को उपयोगी बनाने प्रयास जारी होने से मालखरौदा के बडे रबेली की कबीर भांठा के बच्चों का खिले चेहरे

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।बडे रबेली के कबीर भांठा में संचालित होने वाला शासकीय प्राथमिक शाला में अध्ययनरत् बच्चे जमीन पर दरी मे बैठ कर अध्ययन कार्य करते थे।वही अपने स्कूल के मुख्य दरवाजा का अनुपयोगी होने से बच्चे निराश दुखी थे।बच्चो से चर्चा कर मनोबल बढाने पहुंचे अभिभावक एकता मंच के संरक्षक एंव एचकेपी 24 न्यूज के निर्देशक हिन्देश कुमार यादव से बच्चो ने कहा कि हम बच्चे जमीन मे बैठते है।हम लोगो के लिए टेबल-ब्रेंच उपलब्ध करवाईये।वही हमारे स्कूल का मुख्य दरवाजा अनुपयोगी हो गया है।ऐसे मे अवकाश होने के पश्चात् आसानी स्कूल परिसर मे कोई भी प्रवेश कर लेता है।जिसके कारण स्कूल के पास पर्याप्त अहातायुक्त भूमि होने के बावजूद पौधा रोपण सौंदर्यीकरण कार्य को नही कर पा रहे है।अगर अनुपयोगी मुख्य दरवाजा को उपयोगी बनाने पहल की जाती है।तब स्कूल के पास उपलब्ध भूमि का सदुपयोग हो सकेगा।वही सौंदर्यीकरण कार्य करने के साथ ही मध्यान्ह भोजन मे उपयोग करने के लिए सब्जी लगा सकते है।इस तरह बच्चो ने श्री यादव के समक्ष अपने दो मांग प्रमुखता से रखा था।तब श्री यादव ने पंचायत के सम्बंधितो को 14 वे वित्त आयोग मद से बच्चो के दोनो जायज मांगो को पूरा करवाने निवेदन किया।जहां पंचायत के सम्बंधितो ने श्री यादव के निवेदन को गंभीरता से लेते हुए दोनो मांगो को पूरा कर दिया।वहां का बच्चो के लिए टेबल-ब्रेंच उपलब्ध करवा दी गयी है।वही अनुपयोगी दरवाजा को उपयोगी बनाने का कार्य जारी है।जब श्री यादव आज शुक्रवार 28 दिसम्बर को उन बच्चो से मुलाकात किया।तब बच्चो ने टेबल-ब्रेंच प्रबंध करवाने के साथ ही अनुपयोगी मुख्य दरवाजा को उपयोगी बनवाने का कार्य जारी कराने मे भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया।तब श्री यादव ने कहा कि हम आप बच्चो के हित मे काम करने निरंतर प्रयासरत् है।आप लोगो के प्रत्येक जायज मांगो को पूरा करवाएंगे।वहां ब्रेंच-टेबल पाने के बाद बच्चो ने कहा कि पहले जमीन पर बैठ कर पढते-लिखते थे।अब ब्रेंच और टेबल मिल जाने से जमीन मे बैठ कर पढने का कार्य बन्द हो गया है।ब्रेंच मे बैठ कर एंव टेबल में किताब,कांपी रख कर पढने-लिखने का अनुभव सुखद होता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …