जांजगीर-चांपा।महात्मा गाधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से गांव में पंजीकृत श्रृमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। वर्तमान में कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थितियों एवं शासन द्वारा समय-समय पर जारी कोरोना प्रोटोकाल का मनरेगा के कार्य के दौरान ध्यान में रखने के साथ ही अधिक से अधिक ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराये जाने के निर्देश कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने सभी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं।
कलेक्टर श्री कुमार ने सभी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक को कोविड-19 के नियंत्रण एवं संक्रमण से बचाव के साथ मनरेगा के कार्य शुरू करने कहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंजीकृत श्रमिकों को मांग आधारित रोजगार उपलब्ध कराने की दृष्टि से मनरेगा अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। कोरोना वायरस संकट के समय ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा अंर्तगत ग्रामीण परिवारों को उनके गांव के आसपास ही रोजगार उपलब्ध कराकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त कर बेहतर परिणाम प्राप्त किये जा सकते हैं। इससे लॉकडाउन के कारण बाहर से आने वाले श्रमिकों को ग्रामीण स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष कोरोना महामारी के दौरान पंजीकृत परिवारों को रिकार्ड रोजगार की मांग की गई थी, और लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया था। वर्तमान में फिर दूसरी लहर कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थितियों को विशेष ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा समय-समय पर जारी सुरक्षा एवं सावधानी संबंधी मार्गदर्शिकाओं का पालन करते हुए पंजीकृत श्रमिकों के द्वारा कार्य की मांग के आधार पर महात्मा गांधी नरेगा का क्रियान्वयन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
रोजगार मूलक कार्यों की कराएं स्वीकृति
उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने के लिए पर्याप्त संख्या में रोजगार मूलक कार्यों की स्वीकृत कराने कहा है। उन्होंने कहा कि तालाब, डबरी, गोठान में अधिक संख्या में मजूदरी मूलक कार्य किया जा सकता है, इसलिए इन कार्यों को शुरू किया जाए।
कोविड-19 प्रोटोकाल का करें पालन
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने सभी जनपद पंचायत सीईओ, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकों से कहा है कि वे कोविड-19 प्रोटोकाल का ख्याल रखेंगे। इस दौरान कार्यस्थल पर हैंडवास, सैनिटाइजर, हाथ धोने के लिए पानी, साबुन एवं मास्क श्रमिकों के लिए रखे। इसके साथ ही कार्यस्थल पर कार्य करते समय मजदूरों को फिजिकल डिस्टेंस अपनाने, मजदूरों को मास्क लगाकर ही कार्य करने, कार्य समाप्त होने के बाद अच्छे से हाथ धोकर घर जाने के निर्देश दिए।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal