Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-विश्व मलेरिया दिवस आज,इस वर्ष रहेगी ‘‘जीरो मलेरिया स्टार्ट विथ मी‘‘ की थीम…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज के दिन यानी गुरुवार 25 अप्रैल को मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस वर्ष मलेरिया दिवस की थीर्म मतव उंसंतपं ेजंतज ूपजी उम (‘‘जीरो मलेरिया स्टार्ट विथ मी‘‘) रहेगी। इस दौरान मलेरिया के प्रति जागरूकता लाने  जिला स्तरीय, विकासखण्ड स्तरीय एवं ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।जिला मलेरिया अधिकारी ने कहा है कि मलेरिया मादा एनाफिलिस मच्छर के काटने से होता है। मादा एनाफिलिस मच्छर के काटने से अचानक ठंड लगना, बुखार आना, बदन और सिर में दर्द, रक्त की कमी, कमजोरी, पसीेने के साथ बुखार उतरना, बुखार हर दूसरे या तीसरे दिन या बार-बार बुखार आता है जो मलेरिया के लक्षण है। मलेरिया से बचाव हेतु घर के आसपास कहीं भी पानी जमा न होने देने, छत पर रखी पानी की टंकियों को साफ तथा ढक कर रखने, कूलर तथा पानी के बड़े बर्तनों को सप्ताह मंे एक बार सुखाने के बाद ही उपयोग में लाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मलेरिया होने पर मितानिन, डिपो होल्डर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता से रक्त पट्टिका बनवाने एवं मलेरिया की जांच कराने तथा सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से निःशुल्क दवाई प्राप्त करने की बात कही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …