बलौदा बाजार(एचकेपी 24 न्यूज)।कोनी बंजर की प्राथमिक शाला में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। मध्याह्न भोजन के लिए बच्चे जैसे ही कमरे से निकले छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आकर एक छात्रा घायल हो गई। प्रारंभिक उपचार के बाद छात्रा को छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के कमरे को मरम्मत होने तक अस्थायी रूप से बंंद करने के आदेश दिए हैं।खंड शिक्षा मुख्यालय से लगभग 17 किलोमीटर दूर कोनी बंजर की शासकीय प्राथमिक शाला हमेशा की तरह मंगलवार की सुबह तय समय पर खुली। बच्चे कक्षाओं में पहुंचे। पढ़ाई शुरू हुई। कुछ समय पश्चात मध्याह्न भोजन तैयार होने की सूचना कक्षाओं तक पहुंचाई गई। इसके बाद बच्चों ने कक्षा छोडऩा शुरू कर दिया। इस बीच कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों के कमरे से बाहर निकलते ही छत की प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा।अचानक हुई इस घटना के बाद बच्चों ने स्कूल भवन खाली कर दिया। इसके बाद स्कूल स्टाफ कमरे तक पहुंचे। जहां पर उन्हें कक्षा दूसरी की छात्रा शीतल कराहती हुई पड़ी मिली। टीचरों ने तत्काल उसे निपानिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई।सन् 2002 में बनाया स्कूल भवन समय के साथ कमजोर होता जा रहा हैं। बीते साल से इस भवन की स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रबंधन और ग्रामीण नया भवन के निर्माण की मांग लगातार उठा रहे हैं। जब तक पूरे भवन की मरम्मत की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक अस्थायी रूप से अन्यत्र व्यवस्था करने की मांग की थी। लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। स्कूल में इस समय 89 बच्चे अध्यनरत हैं। कमरों की संख्या 3 है। दो बरामदा भी हैं। पूरा भवन जर्जर की स्थिति में आ चुका है।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal
