रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ में मौसम का पारा धीरे-धीरे चढ़ता जा रहा है. रायपुर समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है. इससे ये साफ है कि अगले महीने अप्रैल से तापमान में और बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी काफी बढ़ जाएगी. हालांकि अगले 2-3 दिनों के बीच उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. इससे शहरवासियों को थोड़ी राहत मिल सकती है.बहरहाल, आपको बता दें कि शनिवार को राज्य के प्रमुख शहरों में जहां रायपुर का तापमान 39.61 सेल्सियस है, बिलासपुर 39.8 डिग्री सेल्सियस है, पेंड्रा रोड 36.9 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर 35.8 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर 38.8 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 40.2 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव 39 डिग्री सेल्सियस है.मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक सुहास नंदनवार ने कहा कि मौसम में सामान्य तापमान से 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है. वहीं छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है. साथ ही आने वाले 2-3 दिन में तापामन 1-2 डिग्री बढ़ने की संभावना है. हालांकि उत्तरी क्षेत्रों में छिटपुट बारिश की भी संभावना है.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal
