नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने भरोसा जताया है कि रफाल विमानों के आ जाने के बाद पाकिस्तान फिर कभी भारत की हवाई सीमा के आसपास फटकने की भी हिम्मत नहीं कर पाएगा. फिर चाहे वह जम्मू-कश्मीर में मौज़ूदा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के क़रीब का इलाका हो या फिर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कोई और भी. यहीं बताते चलें फ्रांस निर्मित रफाल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति की शुरूआत इसी साल सितंबर से होने वाली है.समाचार एजेंसी एएनआई को दिए साक्षात्कार में बीएस धनोआ ने कहा, ‘रफाल पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे असरदार लड़ाकू विमान साबित होंगे. इनके आने के बाद भारतीय हवाई सीमा की सुरक्षा क्षमता में कई गुना इज़ाफ़ा होगा. यह ऐसी क्षमता होगी जिसका पाकिस्तान के पास कोई ज़वाब नहीं होगा.’ चंडीगढ़ में शिनूक हेलीकॉप्टरों को भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल किए जाने के मौके पर आयोजित विशेष कार्यक्रम के इतर एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने यह साक्षात्कार दिया.बीएस धनोआ से उस स्थिति के बारे में सवाल किया गया था जो इसी साल 27 फरवरी को बन गई थी. उस रोज पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने भारतीय हवाई सीमा में घुसने की कोशिश की थी. हालांकि उन विमानों को भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने खदेड़ दिया था. विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने अपने मिग-21 बायसन विमान से पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को गिरा भी दिया. लेकिन इस दौरान उनका विमान भी पाकिस्तानी सेना के निशाने पर आ गया था.विंग कमांडर अभिनंदन को मज़बूरन पैराशूट से पाकिस्तानी ज़मीन उतरना पड़ा. वहां उन्हें ग़िरफ़्तार कर लिया गया था. अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद उन्हें दो दिन बाद छोड़ा गया. यह स्थिति जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ (केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल) के काफ़िले पर आतंकी हमले के बाद बनी थी. फरवरी की 14 तारीख़ को हुए इस हमले में 42 भारतीय जवान मारे गए थे. ज़वाब में 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकी शिविराें पर बम गिराए थे.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal