श्रीनगर(एचकेपी 24 न्यूज)।जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस ने मंगलवार तडक़े खानखाही मीर साहब के इमाम मौलवी मोहम्मद अमीन को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलवामा के वाशबाग में सुरक्षा बलों के एक घर पर छापे के दौरान पुलिस ने मौलवी अमीन को गिरफ्तार किया। उन्हें गिरफ्तार करने के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को पुलवामा में जैश ए मोहम्मद के फिदायीन हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 44 जवान शहीद हो गये थे। इसके बाद हुर्रियत कांफ्रेस के दोनों धड़ों, जमात-ए-इस्लामी और जमात-उल-अहलदीस समेत कई अलगावादी संगठनों के 250 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया था।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal