नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।जम्मू-कश्मीर में बीते दिनों भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की नौकरी से इस्तीफा देने वाले शाह फैसल ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया है। शाह फैसल की ओर से बनाई गई पार्टी का नाम जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट रखा गया है और रविवार को औपचारिक रूप से इसके गठन की घोषणा की गई है। इससे पहले शाह फैसल के नैशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन्हें उन्होंने बाद में खारिज कर दिया था।आईएएस की नौकरी छोड़ने के बाद से ही शाह फैसल के चुनाव लड़ने की खबरें सामने आ रही थीं। शाह फैसल के नौकरी से इस्तीफा देने के तुरंत बाद पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने उन्हें इस फैसले पर बधाई भी दी थी। तब से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि फैसल घाटी की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इसके बाद शनिवार को उन्होंने अपनी नई पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया। रविवार को पार्टी के गठन की औपचारिक घोषणा के बाद जेएनयू की स्टूडेंट ऐक्टिविस्ट शेहला रशीद समेत तमाम युवाओं ने शाह फैसल के साथ उनकी पार्टी की सदस्यता भी ली।गौरतलब है कि इसी साल जनवरी महीने में शाह फैसल ने कश्मीर में मुस्लिमों की ‘हत्या’ के विरोध में आईएएस से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार पर आरबीआई, सीबीआई और एनआईए जैसी एजेंसियों को तबाह करने का भी आरोप लगाया था।आईएएस छोड़ने के बाद से ही शाह फैसल जम्मू-कश्मीर में जगह-जगह लोगों से और खासकर युवाओं से संवाद कर रहे थे। शाह फैसल ने लोगों से राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ और पारदर्शी राजनीति की समर्थन करने की भी अपील की थी। अपनी इस मुहिम के लिए उन्होंने एक क्राउडफंडिंग अभियान भी शुरू किया था।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal