Breaking News

जशपुर:-अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) कार्यालय बगीचा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)श्री आर.पी.चौहान ने 74 वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व का अवसर पर फहाराया तिरंगा झंडा…

सुनिल कुमार बर्मन@जशपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।बगीचा में 74 वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय बगीचा में अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) श्री आर.पी.चौहान व्दारा तिरंगा झंडा फहराया गया।इस अवसर पर श्री चौहान ने मौके पर उपस्थित सभी लोगो को 74 वे गणतंत्र दिवस का शुभकामनाएं देते हुए इस गणतंत्र दिवस की महत्ता को बताया।देश को आजाद करवाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि भारत वर्ष सबसे मजबूत लोकतांत्रिक देश के रुप में स्थापित है।इसका श्रेय देश के महान संविधान शिल्पियों को जाता है।जिन्होने देश को विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया।इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बगीचा,तहसीलदार सुश्री कमलावती सिंह,नायब तहसीलदार श्री सहोदर पैंकरा,उप कोषालय अधिकारी,अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) बगीचा के समस्त कर्मचारीगण सपरिवार,अधिवक्तागण,स्टाम्प वेंडर सहित तहसील कार्यालय का समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …