जांजगीर-चांपा 16 अगस्त 2022(एचकेपी 24 न्यूज)।भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत किसान पोर्टल मे कृषकों की सुविधा हेतु ऑनलाइन स्व-पंजीयन का आप्शन दिया गया है। पी.एम.किसान पोर्टल के माध्यम से कृषको द्वारा अपना आवेदन कृषि-विभाग को प्रस्तुत किया जाता है। स्व-पंजीकृत कृषकों का ऑनलाइन आवेदन कृषि विभाग द्वारा पात्रता परीक्षण उपरान्त पी.एम.किसान पोर्टल में अप्रूवल करवाना अनिवार्य है।
कृषि -विभाग पात्रता परीक्षण उपरान्त पी.एम.किसान पोर्टल मे अप्रूवल करने उपरांत ही आवेदक का आवेदन किस्त प्राप्ति हेतु स्वीकार होता है तथा पात्र हितग्राही को आगामी किस्त प्राप्त होना २ाुरू हो जाता है। वर्तमान में कुल 16904 कृषकों द्वारा पी.एम.किसान पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन कृषि-विभाग को प्रस्तुत किया गया है। 16904 आवेदको द्वारा अपना पूर्ण एवं स्पष्ट दस्तावेज पी.एम.किसान पोर्टल में अपलोड नही किया गया है तथा कृषि- विभाग मे नियमानुसार अपना ऑनलाइन आवेदन का अप्रूवल/परीक्षण नही कराया जा रहा है। इस हेतु ग्राम स्तर पर बार-बार मुनादी कराने के बाद भी आवेदकांे द्वारा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी /कृषि- विभाग से संपर्क नही किया जा रहा है तथा ग्राम के सरपंच , पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा उक्त आवेदकों की सूची का परीक्षण/सत्यापन कराने पर आवेदक अनट्रेसेबल होने की जानकारी दी जा रही है। जिससे पी.एम.किसान पोर्टल अंतर्गत योजनांतर्गत लंबित कुल 16904 ऑनलाइन आवेदनो का अप्रूवल /रिजेक्ट नही हो पा रहा है।
अतः योजनांतर्गत पी.एम.किसान पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने वाले कृषक अपने मूल दस्तावेजों के साथ संबंधित ग्राम के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी/कृषि-विभाग से यथाशीघ्र संपर्क करें तथा अपना आवेदन कृषि-विभाग से अप्रूवल अवश्य करा लेवें , ताकि आगामी किस्त अविलंब प्राप्त हो सके । आवेदक द्वारा अपना आवेदन कृषि-विभाग से अप्रूवल नही कराने की स्थिति मे पंजीकृत ग्राम के सरपंच , पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किये जा रहे सत्यापन एवं पंचनामा के आधार पर आवेदकों को अनट्रेसेबल मानते हुए पी.एम.किसान पोर्टल से उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा । जिससे कृषक/आवेदक को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नही मिल पायेगा।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal