Breaking News

रायगढ़:-भीम आर्मी रायगढ़ जिला इकाई का हुआ गठन…

रायगढ@सुनिल कुमार बर्मन(एचकेपी 24 न्यूज).बहुजन नायक साहब कांशीराम जी का विचारधारा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय की नीति को आगे बढ़ाने के लिए भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने रविवार 3 अक्टूबर को रायगढ़ पहुंचकर रायगढ़ जिला इकाई का गठन किया गया।

 

जिसमें रायगढ़ जिला अध्यक्ष माखन दास,जिला उपाध्यक्ष खेम देवांगन,जिला महासचिव बसंत लहरे,रायगढ़ जिला कार्यकरणी यादराम बंजारे,जिला कार्यकरणी रामकुमार खूंटे को नियुक्त किया गया।उसके बाद नवनियुक्त रायगढ़ जिला टीम के साथ घरघोड़ा पहुंचा।जहां पर प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार जांगड़े का घरघोड़ा ब्लॉक के बहुजन समाज ने गर्मजोशी से अतिशबाजी के साथ स्वागत करते हुए टेरम ले गया।वहां कार्यक्रम रखा गया था।वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार जांगड़े ने कहा कि महापुरुषों का मिशन को आप और हम सब को मिलकर आगे बढ़ाना है और जाती का संगठन नही बहुजन समाज का हक और अधिकार व मान सम्मान को बरकार रखने के लिए भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी के द्वारा दिया गया मूलमंत्र शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो को अपनाना है और उसी बेश पर आप और हम सबको मिलकर बहुजन महापुरुषों का मिशन व आंदोलन को आगे बढ़ना है और बहुजन समाज बनाने है का संदेश देने के बाद घरघोड़ा ब्लॉक का गठन पूरे क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गठन किया गया।घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सूरज लहरे को नियुक्त कर जिम्मेदारी दिया गया।लगभग दो दर्जन लोगों ने भीम आर्मी का सदस्यता लिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …