सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).जिला पुलिस बल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत् पिछले 6 महिनों में 82 नाबालिग बालक एंव बालिका को बरामद कर सुरक्षित उनका परिजनों तक पहुंचाने में पुलिस को सफलता मिली है।ऑपरेशन मुश्कान के तहत् जिले के अलग-अलग थानों में लापता बालक एंव बालिका बरामद की गयी है।इसमें सर्वाधिक 3 बालक एंव 8 बालिका यानी कुल 11 लापता बच्चो की बरामदगी करने में थाना प्रभारी मालखरौदा पुलिस निरीक्षक कमल किशोर महतो के मार्गदर्शन पर मालखरौदा पुलिस को सफलता मिली है।मालखरौदा पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के पश्चात् सभी बरामद 11 लापता बच्चो को परिजनो के सुपुर्द कर दी गयी है।इसमें से कुछ नाबालिग बालक एंव बालिका को राज्य के अन्दर तो कुछ नाबालिग बालक एंव बालिका को अन्य राज्यों से बरामद की गयी है।इस सम्बंध में थाना प्रभारी मालखरौदा पुलिस निरीक्षक कमल किशोर महतो ने बताया कि लापता बालक एंव बालिका का प्रकरण मालखरौदा थाना में परिजनो व्दारा दर्ज करवाया गया था।ऑपरेशन मुश्कान के तहत् हमने 3 बालक एंव 8 बालिका कुल 11 बच्चो का तालाश कर उन बच्चों को उनका परिजनो का सुपुर्द कर दिया है।इस तरह का नाबालिग बालक या बालिका के लापता होने का प्रकरण मालखरौदा थाना में परिजनो व्दारा दर्ज करवाया जाता है,तो उस स्थिति में हम उस लापता नाबालिग बालक या बालिका का ऑपरेशन मुश्कान के तहत् खोजबीन कर उनको उनका परिजनो के सुपुर्द करने का कार्यवाही करेंगे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal