Breaking News

जांजगीर-चांपा:-थाना‌ प्रभारी मालखरौदा पुलिस निरीक्षक कमल किशोर महतो ने वैक्सीनेशन सेंटर के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर आने वाले लोगों से की चर्चा,18 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र‌ नागरिको से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील…

सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज).थाना प्रभारी मालखरौदा पुलिस निरीक्षक कमल किशोर महतो ने शनिवार 8 मई को स्थानीय वैक्सीनेशन सेंटर के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मियों से चर्चा कर वैक्सीनेशन सेंटर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

वैक्सीनेशन सेंटर के वर्तमान वास्तविक स्थिति से श्री महतो रुबरु हुए।कोरोना का टीका लगवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचने वाले लोगों से श्री महतो ने हाल चाल जानने के साथ ही वैक्सीनेशन सेंटर में किसी भी तरह का परेशानी तो नहीं हो रहा है।उस सम्बंध में जानकारियां प्राप्त किया।वही कुछ भी समस्या महसूस होने पर वैक्सीनेशन सेंटर में तैनात पुलिस कर्मी से समस्या को साझा कर मदद मांगने के लिए कहा।श्री महतो ने वैक्सीनेशन सेंटर मे तैनात पुलिस कर्मियों से कहा कि आप लोगों का काम सिर्फ वैक्सीनेशन सेंटर में शांति व्यवस्था बनाए रखने मात्र नहीं है।बल्कि वैक्सीनेशन सेंटर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ ही मदद मांगने वाले प्रत्येक नागरीक को अपने स्तर पर यथा संभव मदद करना है।कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन सेंटर में आप लोगों तक पहुंच कर अपनी समस्या रखता है।तब उस व्यक्ति का समस्या को दूर करवाने अपने स्तर पर पूरा दम खम लगाना है।श्री महतो‌ ने 18 वर्ष से अधिक के पात्र नागरिकों को‌ कोरोना‌ वैक्सीन‌ लगवाने का अपील किया‌ है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …