Breaking News

जांजगीर-चांपा:-लॉक डाउन के चौथे चरण का पालन कराने मालखरौदा थाना‌ प्रभारी कमल किशोर महतो अपने स्टॉफ के साथ सड़क पर उतरे…मुख्य सड़को के साथ ही गांव-गांव,गली-गली पहुंच कर लोगों को कोरोना एंव लॉक डाउन नियम का पालन करने कर रहे अपील…

सुनिल बर्मन @ जांजगीर-चांपा (एचकेपी 24 न्यूज)। जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र में कोरोनावायरस की चेन तोड़ने के लिए चौथी बार 15 मई रात्रि 12 बजे तक कुछ छूट के साथ लॉक डाउन दिया गया। इस्का पालन कराने मालखरौदा थाना क्षेत्र का मुख्य सडको के साथ साथ गांव-गांव, गली-गली थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक कमल किशोर महतो अपने स्टॉफ के साथ सडक पर उतरे हुए हैं।

श्री महतो अपने स्टॉफ के साथ सड़क पर उतर कर लोगों से अपील कर रहे हैं, कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने बेहद जरुरी है। घरों से बेवजह किसी भी सूरत में बाहर न निकलें। घर में ही सुरक्षित रहकर प्रशासन का सहयोग करें। जांजगीर-चांपा जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से चितिंत जिला प्रशासन ने चौथी बार 15 मई रात्रि 12 बजे तक लॉक डाउन का घोषणा की है। इस दौरान गली-मोहल्लों के अंदर जाकर पुलिस लोगों से घरों में रहने में रहने की अपील कर रही है। पुलिस आम जनता को जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा द्वारा जारी कोरोना के गाईड लाईन और निर्देशों का कड़ाई से पालन करने समझनेाईश देने के साथ हिदायत दी गयी। आम जनता से अपील की जा रही है, कि अत्यधिक आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले, बाहर निकलने के दौरान मॉस्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें,हाथों को बार-बार साबुन से धोये और सेनेटाइज करें।शारीरिक दूरी का पालन करें। इसके साथ ही कहीं पर भी भीड़ का स्थिति निर्मित नहीं होने देने के कारण कहा जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …