जांजगीर-चांपा 24 अप्रैल 2021/ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने आज जांजगीर के कोविड अस्पताल ईसीटीसी और हेल्थ वेल्नेस सेन्टर (पुराना जिला अस्पताल) का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने उपस्थित चिकित्सकों से कहा कि डॉ अपनी पाली में दो बार वार्ड विजिट कर मरीजों से सामान्य चर्चा कर उनका कुशल क्षेम अवश्य पूछें। चिकित्सकों की उपस्थिति और आत्मीय चर्चा करने से मरीजों का मनोबल बढ़ता है। कोविड उपचार के साथ मनोवैज्ञानिक ट्रीटमेंट भी मरीजों के स्वस्थ होने के लिए बहुत फायदेमंद और कारगर है।
कलेक्टर ने ईसीटीसी के कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया और उनकी कार्य योजना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों के मोबाइल नंबर और उनके परिजनों के संपर्क नंबर भी कन्ट्रोल रूम के टेबल पर रखें। सीसी कैमरा के माध्यम से निगरानी करें। वार्ड मे तत्काल जाना संभव ना हो तो मरीज के मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। मरीजों की बात उनके परिजनों से भी कराएं,सतत संवाद कायम रहने से मरीजों और उनके परिजनों को मनोवैज्ञानिक ताकत मिलती है इससे मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने का सकारात्मक माहौल बनता है। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य की प्रगति की जानकारी मरीज के साथ साथ उनके परिजनों को भी मोबाईल के माध्यम से अवश्य दें। आवश्यकता अनुसार मरीजों को साइकाट्रिस्ट से भी चर्चा कर उनका मनोबल बढ़ाने में मदद करें।
कलेक्टर ने ईसीटीसी में के परिसर में पार्किंग व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए और कहा कि मरीजो के नान कोविड परिजनों को बिलकुल भी परिसर में आने ना दें। डॉक्टरों की ड्यूटी तभी बदले जब रिलीवर उपस्थित हो जाए, ड्यूटी हेण्डओवर का भी पंजी में उल्लेख अवश्य हो।
कलेक्टर ने हेल्थ वेल्नेस सेन्टर के कोविड जांच सेंटर के सामने तथा जिले के अन्य कोविड जांच सेंटर्स के सामने छांव के लिए शेड लगाने के निर्देश दिए। शेड लगाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जा सकता है। टेस्ट कराने आए लोगों की अनावश्यक भीड़ ना हो। अधिक संख्या होने पर समय निर्धारित करते हुए उनको टोकन दें। शेड के नीचे बैठने के लिए बेंच आदि की भी व्यवस्था करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर को दिए। कलेक्टर ने कहा कि कोविड प्रबंधन के लिए अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी प्रतिनियुक्ति पर लिया गया है। बिना कारण अनुपस्थित पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए।
संक्रमित महिला का सिजेरियन ऑपरेशन से सफल प्रसव –
डॉ अनिल जगत में अवगत कराया कि कल 23 अप्रैल को एक कोविड संक्रमित गर्भवती महिला का सिजेरियन ऑपरेशन से सफल प्रसव कराया गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सिजेरियन ऑपरेशन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा की गई। उन्होंने एक अतिरिक्त ऑपरेशन थिएटर तैयार करने के संबंध में चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ पुष्पेंद्र लहरें, ईसीटीसी प्रभारी एवं सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal