Breaking News

जांजगीर-चांपा:-शादी समारोह में 20 से अधिक लोग हुए शामिल,लगा 5 हजार रुपए का जुर्माना,नायब तहसीलदार की कार्रवाई…

जांजगीर चांपा,19अप्रेल,2021/ जिले की तहसील जांजगीर के ग्राम पिथमपुर में कंटेनमेंट जोन का उल्लंघन करने और शादी समारोह के भोज में नियत संख्या 20 से अधिक लोग शामिल होने पर नायब तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला द्वारा 5 हजार रुपए का चालान काटा गया।कलेक्टर श्री यशवंत कुमार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर संपूर्ण जांजगीर-चांपा जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिले में कंटेंनमेंट जोन के आदेश का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन का पालन कराने आज नायब तहसीलदार सीता शुक्ला ने  ग्राम पिथमपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां प्रेमलाल साहू के घर में शादी समारोह के भोज कार्यक्रम में नियत संख्या 20 से अधिक लोगों का शामिल होना पाया गया। कंटेनमेंट जोन के नियमों का उल्लघंन करने पर घर के मुखिया श्री प्रेमलाल साहू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।जिले में कन्टेन्टमेंट जोन के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नायब तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला के नेतृत्व में भ्रमण में निकली राजस्व टीम ने ग्राम पिथमपुर में शादी के बाद सामूहिक भोज की तैयारी में लगे प्रेमलाल साहू के यहां  5000 रुपए,सामान बेचते पाये जाने पर धूम दास के विरुद्ध 200  रुपए,,फूलचंद साहू के यहां शादी में आवश्यकता से अधिक लोग इकट्ठा होने पर रु 1000, एवं बिना मास्क लगाये घूमते हुए पकड़े जाने पर गोवर्धन साहू के विरुद्ध  200 रूपए  का जुर्माना लगाया । इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार के अलावा राजस्व निरीक्षक श्री अशोक साहू, ग्राम कोटवार शामिल थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …