रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज).देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोक थाम के लिए सरकार ने कोविड 19 का वैक्सीन तैयार किया।जिसे अभी 45 वर्ष से ऊपर के लोगो को लगाना अनिवार्य है।कोविड 19 टीकाकरण के लिए सामाजिक संगठन हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन ने एक मुहिम की शुरुआत करते हुए लोगों के सहायतार्थ हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है।सामाजिक संगठन हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के प्रमुख श्री हिन्देश कुमार यादव ने छत्तीसगढ़ के समस्त लोगो से निवेदन किया है कि कोविड 19 वैक्सीन अवश्य लगवाएं।ताकि आप और आपका पूरा परिवार सुरक्षित रह सके।किसी असुविधा की वजह से यदि आप कोविड 19 वैक्सीन नही लगवा पाएं हैं,तो आप सभी छत्तीसगढवासी इन मोबाईल नंबर पर सम्पर्क कर हमे सूचना दें सकते हैं।हम आपको वैक्सीन लगवाने यथा संभव सहायता प्रदान करेंगे।आप हमें हमारा कार्यालयीन सम्पर्क मोबाईल नम्बर 9406366988,हिन्देश कुमार यादव सामाजिक संगठन हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन प्रमुख सम्पर्क मोबाईल नम्बर 9827680271,सुनिल कुमार बर्मन सामाजिक संगठन हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन मुख्य सचिव एंव उपाध्यक्ष सम्पर्क मोबाईल नम्बर 9098485974 पर सम्पर्क कर सकते हैं।श्री यादव ने कहा है कि जो तीन हेल्पलाइन नंबर जारी की गयी है।उन नम्बर पर मोबाईल टेक्स्ट मैसेज,मोबाईल कॉल, व्हाट्सएप मैसेज एंव व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से हमसे सम्पर्क की जा सकती है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal