Breaking News

जांजगीर-चांपा:-मालखरौदा में शिविर कल शनिवार 27 फरवरी को..स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल टीम गठित…

जांजगीर-चांपा 25 फरवरी 2021(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में विकासखण्ड स्तरीय दिव्यांग जन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड पंजीयन के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत मालखरौदा में शनिवार 27 फरवरी को सद्भावना भवन में शिविर का आयोजन होगा।

उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि शिविर में जिला स्तरीय मेडिकल टीम द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए स्वास्थ्य परीक्षण होगा एवं दिव्यांग प्रमाण पत्रो का नवीनीकरण भी किया जाएगा।  डाॅ यू के मरकाम की अध्यक्षता में अस्थिरोग विशेषज्ञ डाॅ एसआर सिदार, शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ एच के पटेल, नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डाॅ सरोज कच्छप द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। यूडीआईडी कार्ड के लिए फार्म भरवाने की कार्यवाही की जाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …