रायपुर, 23 फरवरी 2021(एचकेपी 24 न्यूज).छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ऐहतियाती कदम उठाते हुए अन्य राज्यों से विभिन्न माध्यमों से छत्तीसगढ़ आ रहे यात्रियों की कोविड स्क्रीनिंग एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था करने के निर्देश सभी कमिश्नरों और जिला कलेक्टरों को जारी किए गए हैं।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कमिश्नरों और जिला कलेक्टरों को जारी निर्देशों में कहा गया है कि देश में कोरोना संक्रमण प्रभावित व्यक्तियों की संभावित वृद्धि को देखते हुए विभिन्न माध्यमों से अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आ रहे यात्रियों की कोविड स्क्रीनिंग एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था की जाए। रायपुर एवं जगदलपुर (बस्तर) एयरपोर्ट पर विशेष रूप से मुबंई एवं दिल्ली से आने वाले यात्रियों सहित सभी यात्रियों की निर्धारित एस.ओ.पी. अनुसार कोविड स्क्रीनिंग एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। जारी निर्देशों में कहा गया है कि विशेषकर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश एवं दिल्ली से सड़क एवं रेल मार्ग से आने वाले यात्रियों की भी कोविड स्क्रीनिंग एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग हेतु आवश्यक व्यवस्था रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं अन्तर्राज्यीय एंट्री पॉइन्ट पर की जाए। सभी कमिश्नरों और जिला कलेक्टरों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए उससे संबंधित अन्य समस्त कार्यवाईयों के लिए भी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरोना के बढ़ते प्रकरण को देखते हुए प्रदेशवासियों से कोरोना संक्रमण से बचने हेतु पूर्व में जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जब तक हम कोरोना पर विजय प्राप्त नही कर लेते तब तक इससे बचने के लिए मास्क पहने, सोशल और फिजिकल डिस्टेंस का पालन करें, थोड़ी-थोड़ी देर में हाथों को धोते रहें। इन उपायों का पालन करने से ही हम अपने प्रदेश में कोरोना को रोकने में काफी हद तक सफल हुए हैं और आगे भी इनका कड़ाई से पालन करते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम कर सकेंगे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal