Breaking News

जांजगीर-चांपा:-कोविड-19, वैक्सीन का दूसरा डोज  शत -प्रतिशत  पूर्ण हो, सुनिश्चित करें – कलेक्टर..छुटे हुए का पंजीयन करवाने के दिए निर्देश..कोविड टीकाकरण की प्रगति की कलेक्टर ने की समीक्षा…

जांजगीर-चांपा,22 फरवरी 2020(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में  पुलिस, होमगार्ड, पंचायत, जेल, महिला एवं  बाल विकास, राजस्व, नगगरीय निकाय और स्वास्थ्य विभाग की सयुक्त बैठक लेकर कोविड-19, टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कोविड वैक्सीन के पहले डोज के 28 दिन बाद दूसरा डोज लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सेकंड डोज लेने के दो सप्ताह के अंदर आम तौर पर एंटीबाडी का सुरक्षात्मक स्तर इम्यूनिटी विकसित होती है। वैैैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना जरूरी है। जिससे कोरोना  संक्रमण से स्वयं को सुरक्षित रख सकें।
कलेक्टर ने टीकाकरण की विभागवार समीक्षा करते हुए पंजीयन के विरूद्ध कम टीकाकरण होने पर संबंधित विभाग के जिला अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने कहा कि गर्भवती एवं प्रसव के छह महिना बाद तक स्तनपान कराने वाली महिलाओं एवं अन्य गंभीर रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों को छोड़कर शेष सभी को टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम व द्वितीय चरण में संबंधित विभाग के जिन अधिकारियों, कर्मचारियों का पंजीयन किसी कारण से नही हो पाया है, वे पंजीयन के लिए स्वास्थ्य विभाग को तत्काल सूची प्रस्तुत करें। ताकि उनका पंजीयन कर अगामी चरणों के टीककरण पूर्ण किया जा सके। कलेक्टर ने टीकाकरण के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री करूण डहरिया और सहायक नोडल डाॅ पुष्पेन्द्र लहरे से कहा कि विभागवार प्रगति की जानकारी प्रति दिन संबंधित जिला अधिकारियों को उपलब्ध कराए। जिससे छुटे हुए लोगों का टीकाकरण समय पर  पूर्ण किया जा सके। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, श्री एस.एस.पैकरा, जिला सेनानी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, सभी एसडीएम, एसडीओपी,  जनपद सीईओं, नगरीय निकाय के सीएमओं उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …