जांजगीर-चांपा,25 जनवरी,2021(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सक्ती के विभिन्न पदों पर चल रही भर्ती में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली की गंभीर शिकायत मिलने और वायरल आडियो में सांख्यिकी अन्वेषक श्री राकेश अग्रवाल द्वारा अभ्यर्थी से नियुक्ति के लिए धनराशि की मांग की जाने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।श्री राकेश अग्रवाल (मूल पद – व्याख्याता वाणिज्य) जिनकी पदस्थापना स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सांख्यिकी अन्वेषक के पद पर जिला शिक्षा अधिकारी अधिकारी कार्यालय सक्ती में की गई है। इनके विरुद्ध कलेक्टर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सक्ती के विभिन्न पदों पर चल रही भर्ती में भ्रष्टाचार एवं अवैध वसूली करने की गंभीर शिकायत प्राप्त हुई है। वायरल आडियो में श्री राकेश अग्रवाल द्वारा अभ्यर्थी से नियुक्ति के लिए धनराशि की मांग की जा रही है। वायरल आडियो से श्री राकेश अग्रवाल की भूमिका प्रथम दृष्टया अत्यंत ही संदेहास्पद प्रतीत हो रही है। जो कि शासकीय सेवक के कदाचरण की श्रेणी में आती है। श्री राकेश अग्रवाल का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम -1965 के प्रावधानों के सर्वथा प्रतिकूल है।कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने उक्त गंभीर शिकायत मिलने के कारण श्री राकेश अग्रवाल को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील 1966 के नियम 9 के अनुक्रम में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर (स्थापना शाखा) जांजगीर-चांपा रहेगा । निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal