Breaking News

जांजगीर-चांपा:-कोरोना काल में आनलाईन क्लास और मोहल्ला क्लास महत्वपूर्ण – कलेक्टर,विकासखंड स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय के लिए नगरदा और बरपाली स्कूल का निरीक्षण…

जांजगीर-चांपा 20 जनवरी 2021(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने आज विकासखंड स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रारंभ करने के लिए चांपा के समीप ग्राम बरपाली और सक्ती विकासखंड के ग्राम नगरदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यों को अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय प्रारंभ करने के संबंध में निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय खोलने के लिए प्रस्ताव शीघ्र जमा करें। मापदण्ड के अनुसार प्रयोगशाला कक्ष, शिक्षण कक्ष आदि का चिन्हांकन कर लें। भवन में आवश्यकता अनुसार मरम्मत का प्रस्ताव भी शीघ्र जिला कार्यालय को प्रेषित करें। ताकि मरम्मत कराकर विद्यालय समय पर प्रारंभ करने की कार्यावाही की जा सके। कलेक्टर ने उपस्थित प्राचार्य एवं शिक्षकों से चर्चा कर मोहल्ला क्लास और आनलाईन क्लास संचालन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्कूल में प्राचार्य एवं शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। स्कूल में उपस्थित होकर नियत समय में आॅनलाईन कक्षाएं संचालित करें। कोरोना काल में आनलाईन क्लास और मोहल्ला क्लास महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक जिला जांजगीर के शिक्षा अधिकारी श्री के एस तोमर और सक्ती शैक्षणिक जिले की शिक्षा अधिकारी श्रीमती मीता मुखर्जी, चांपा व सक्ती एसडीएम श्री सुभाष राज व श्री भास्कर मरकाम सहित संबंधित बीईओ, विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …