जांजगीर-चांपा 20 जनवरी 2021(एचकेपी 24 न्यूज).अब शिक्षकों के वेतन देयक के साथ खंड और जिला शिक्षा अधिकारी से सत्यापित उपस्थिति पंजी की छायाप्रति संलग्न करने पर ही वेतन का आहरण किया जा सकेगा।कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने जिले के सभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और हाई स्कूलों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि प्राचार्य और शिक्षक संबंधित विद्यालय में उपस्थित होकर नियमित रूप से पंजी में हस्ताक्षर करेंगे। कलेक्टर द्वारा जारी पत्र के अनुसार सभी विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों को प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित होकर पंजी में हस्ताक्षर करना अनिवार्य किया गया है। स्वीकृत सेटअप के अनुसार उपस्थिति पंजी में प्राचार्य एवं सभी स्टाफ का नाम का उल्लेख करना होगा। प्रवास और अवकाश के लिए प्राचार्य को सक्षम अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। जिसका उल्लेख उपस्थिति पंजी में करना होगा। माह के अंत में उपस्थिति पंजी की छाया प्रति संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी और विकास खंड शिक्षा अधिकारी से सत्यापित करा कर वेतन देयक के साथ कोषालय में प्रस्तुत करेंगे। इसके उपरांत ही वेतन देयक पारित किया जाएगा।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal