Breaking News

जांजगीर-चांपा:-करीब 10 हजार स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगेगा कोरोना का टीका,साप्ताहिक समीक्षा बैठक…

जांजगीर-चांपा,12 जनवरी 2020(एचकेपी 24 न्यूज).जिले में प्रथम चरण में करीब 10 हजार हेल्थ वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोविड -19 का टीका लगाया जाएगा। सप्ताहिक समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बंजारे ने उक्तााशय की जानकारी देते हुए कहा कि जिले में प्रथम पंक्ति के कोरोना वारियर्स को कोरोना टीकाकरण की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। डॉक्टर बंजारे ने बताया कि निकट भविष्य में कोविड-19 की वैक्सिन जिले को प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना के टीकाकरण का कार्य चिकित्सकों की देखरेख में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग के करीब 100 अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी एसडीएम को तकाबी वसूली की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में स्वीकृत गौठानों की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नए अतिक्रमण न हो यह सभी एसडीएम सुनिश्चित करें। किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कृषि विभाग के उपसंचालक को निर्देशित कर कहा कि वे अपने दायित्वों के प्रति  गंभीर रहें तथा केसीसी के आवेदन क्यों लंबित है इसकी स्पष्ट जानकारी दें।
बैठक में कलेक्टर ने समय सीमा, मुख्यमंत्री, कलेक्टर जन चैपाल आयोगों तथा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त पत्रों के निराकरण की क्रमबद्ध समीक्षा की और प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में वन मंडल अधिकारी श्रीमती यादव, अपर कलेक्टर श्री एसएस पैकरा सहित प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …