Breaking News

जांजगीर-चांपा:-मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना,उद्योग के लिए 25 लाख रूपयें तक का लोन,आवेदन 14 जनवरी तक…

जांजगीर-चांपा 11 जनवरी 2021(एचकेपी 24 न्यूज).मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक युवक, युवतियों से 14 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आठवीं कक्षा उत्तीर्ण, जिले के मूल निवासी जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य हो योजना के तहत आवेदन कर सकते है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, दिव्यांग, नक्सल प्रभावित परिवार के सदस्य और सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए अधिक आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपयें से अधिक नहीं होनी चाहिए। उद्योग के लिए अधिकतम 25 लाख रूपयें, सेवा उद्योग के लिए अधिकतम 10 लाख रूपये एवं व्यवसाय के लिए अधिकतम 2 लाख रूपयें की ऋण स्वीकृति योजना के तहत की जाएगी। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परियोजना प्रतिवेदन, मशीनरी, उपकरण का कोटेशन और आधार कार्ड संलग्न करना होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- खरसियां का वार्ड क्रमांक 04 नया रेल्वे फाटक के पास सी.एस.आर.मद से 6.52 लाख रुपए की लागत से बनवाए गए छायादार शेड के तर्ज पर जन स्वास्थ्य सुरक्षा का दृष्टिकोण से सक्ती फाटक के पास सी.एस.आर.मद,डी.एम.एफ.मद,गौण खनिज मद या विधायक मद से छायादार शेड निर्माण कार्य करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने कलेक्टर को लिखा पत्र…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।खरसियां का वार्ड क्रमांक 04 नया रेल्वे फाटक के …