Breaking News

रायपुर :- प्रदेश में प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी..राज्य में 99 केन्द्र बनाए गए…

रायपुर 11 जनवरी 21(एचकेपी 24 न्यूज).राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। प्रथम चरण में 2.67 लाख हंेल्थ केयर वर्कर को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए पूरे राज्य में 99 वैक्सीनेशन केन्द्र चिंहाकिंत किए हैं। इस संबंध में जानकारी देने के लिए आज राष्टीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डाॅ प्रियंका शुक्ला ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया और वैक्सीनेशन सेे संबंधित जानकारी साझा की। उन्होने बताया कि वैक्सीनेशन केन्द्र राज्य के मेडिकल कालेजों,जिला अस्पतालों, कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और निजी अस्पतालों में स्थापित किए गए हैं।
उन्होने बताया कि कोविन एप में राज्य के सभी हेल्थ केयर वर्कर का डाटा रजिस्टर कर लिया गया है। रजिस्टेशन के लिए कोई भी फोटो युक्त पहचान पत्र की आवश्यकता होगी। पात्र लाभार्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वैक्सीनेशन की जगह ,समय और तारीख का संदेश भेजा जाएगा। वैक्सीन लगाने के बाद व्यक्ति को आधे घंटे तक निरीक्षण कक्ष में रखा जाएगा और तबीयत खराब लगने पर तुरंत उपचार की व्यवस्था की जाएगी। वैक्सीन लगाने वाले वैक्सीनेटर को भी समुचित प्रशिक्षण दिया गया है। एक वैक्सीनेटर एक दिन में 100 लोगों को टीका लगाएगा। वैक्सीन की पहली खुराक के 28 दिनों के अंदर दूसरी खुराक लेना होगा। इसके दो सप्ताह के अंदर आम तौर पर एंटीबाडी का सुरक्षात्मक स्तर विकसित होता है। वैैैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना आवश्यक होगा जिससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकेगा।
डाॅ शुक्ला ने मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे सकारात्मक सहयोग की प्रशंसा की और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी आम जनता तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए वे सहयोग करेंगे।कार्यक्रम मंे यूनीसेफ के छत्तीसगढ़ प्रमुख श्री जाॅब जकार्यह, विश्व स्वास्थ्य संगठन के श्री ्रप्रणीत फटाले ,डाॅ अमर सिंह और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …