Breaking News

जांजगीर-चांपा:-शासकीय भूमि पर कब्जा बर्दाश्त नहीं-कलेक्टर..समय सीमा की बैठक आयोजित…

जांजगीर-चांपा 2 जनवरी 2021(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने आज जिला कार्यालय में आयोजित समय सीमा बैठक में राजस्व अधिकारियों से कहा कि शासकीय जमीन को सुरक्षित रखना राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है। विशेष कर गौठानों के लिए चिन्हाकिंत किए गए शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित कर कहा कि वे गोठानों के लिए चिन्हित भूमि से अवैध कब्जा को तत्काल हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने कहा कि  नामंतरण, सीमांकन, बटाकंन आदि के  लंबित प्रकरणों का समय सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करें। समय सीमा के बाद लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत नेट योजना के तहत केबल बिछाया जा रहा है। केबल बिछाने के पूर्व संबंधित पंचायत अथवा नगरीय निकाय को सूचित करें ताकि  केबल बिछने के बाद खुदाई की गई सड़क की मरम्मत यथाशीघ्र सुनिश्चित करवाया जा सके। कलेक्टर ने  विभागीय कामकाज की समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों पर समय सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर, वन मंडल अधिकारी श्रीमती प्रेमलता यादव, एडीएम श्रीमती लीना कोसम, जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …