Breaking News

जांजगीर-चांपा:-जन्म,मृत्यु पंजीयन का कार्य गंभीरतापूर्वक करें – कलेक्टर..जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय समनव्य समिति की बैठक संपन्न…

जांजगीर-चांपा 02 जनवरी 2021 (एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री यशवंत कुमार नेे आज जिला कार्यालय के समाकक्ष में जिला स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जन्म-मृत्यु पंजीयन अधिनियम 1969 के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जन्म-मृत्यु के पंजीयन को गंभीरता से पूरा करवाने के लिए सभी जनपद सीईओ, नगरीय निकाय के सीएमओ और बीएमओ को निर्देशित किया गया।केलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी ग्रामीण, नगरीय निकाय एवं शासकीय व निजी संस्थाओं में नव जन्म मृत्यु पंजीयन किया जा रहा है। रहा है। सभी जनपद सीईओ, नगरीय निकाय के सीएमओ और बीएमओ को अपने क्षेत्र अधिकार के तहत सभी पंजीयन इकाइयों का मासिक प्रतिवेदन माह के 5 तारीख तक अनिवार्य रूप से जिला योजना समिति कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने कहा कि पुलिस थानों में वर्ष 2008 के पूर्व जन्म-मृत्यु पंजीयन से संबंधित दस्तावेज को जिला कार्यालय के अभिलेखागार में जमा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में एडीएम श्रीमती लीना कोसम, जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ। एस आर बंजारे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती प्रीतिंकर चिखियार, उपसंचालक जिला एवं सांख्यिकी श्रीमती पायल पांडे, राजस्व अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …