Breaking News

जांजगीर-चांपा:-लक्षण छुपाना समाज व परिवार के लिए घातक -कलेक्टर,जिला स्तरीय कोविड -19 कोर कमेटी की बैठक संपन्न…

जांजगीर-चांपा 21 दिसंबर 2020(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने आज जिला कार्यालय में कोविड कोर कमेटी की बैठक ली। कलेक्टर ने कोविड-19 के कारण हुए मृत्यु के प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि कोविड से मृत्यु की संख्या को कम करने के लिए डेथ रिपोर्ट महत्वपूर्ण है। मृत्यु के प्रकरणों की समीक्षा से मृत्यु की घटना को कम करने के लिए नई कार्य योजना बनाने में मदद मिलती है।कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ सुरक्षा अभियान के तहत सर्वे में गंभीरता बरतें। लक्षण वाले शत् प्रतिशत व्यक्तियों की सैंपल जांच उसी दिन पूरी हो यह सुनिश्चित करें। लक्षण छुपाना समाज व परिवार के लिए घातक होता है। कोराना संक्रमित व्यक्ति समुचित उपचार से स्वस्थ हो जाते है। कलेक्टर ने कोरोना वायरस वैक्सीन के स्टोरेज, सुरक्षा प्रबंध, परिवहन एवं आवश्यक तैयारियों के संबंध में भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल, एएसपी श्रीमती मधुलिका सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री करुण डहरिया, नायब तहसीलदार श्री शेखर पटेल, डीपीएम सुश्री विभा टोप्पो, सीएमएचओं डाॅ एस आर बंजारें, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र लहरे, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती पायल पांडे उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …