Breaking News

जांजगीर-चांपा:-सभी बीएमओ  सिम्टोमैटीक मरीजों को आइसोलेशन सेंटर में अनिवार्य रूप से भर्ती करें -कलेक्टर…कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक…..

जांजगीर-चांपा 14 दिसंबर 2020(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने जिले के सभी बीएमओ को निर्देशित कर कहा है कि वे कोविड-19 के सिम्टोमेटिक  पेशेंट को आइसोलेशन सेंटर में इलाज के लिए अनिवार्य रूप से भर्ती की कार्यवाही करें । उन्होंने कहा कि केवल एसिम्टोमेटिक मरीजों को ही होम आइसोलेशन में जाने की अनुमति दी जाए । कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री यशवंत कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कोविड-19, कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  से कोविड-19 मरीज की स्थिति की समीक्षा की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।बैठक में कलेक्टर ने कोविड-19 नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री करुण डहरिया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ  एस आर बंजारे से कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों के भर्ती एवं इलाज के लिए नए कोविड-19 केयर सेंटर बनाने भवन चिन्हित करने की कार्यवाही के निर्देश दिए । उन्होंने इसके लिए  नए भवन चिंहित कर कोविड केयर सेंटर  बनाने तथा वहां बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए ।बैठक में कलेक्टर ने कोविड अस्पताल  तथा कोविड सेंटर में भर्ती और रिकव्हर हुए मरीजों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली । सीएमएचओ ने बताया कि अस्पताल कोविड केयर सेंटर में कुल भर्ती 350 मरीजों में से 220 का रिकव्हर  होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है । बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर, श्री तीर्थराज अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री करुण डहरिया. डीपीएम सुश्री विभा टोप्पो, उपसंचालक योजना एवं सांख्यिकी श्रीमती पायल पांडे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …