Breaking News

जांजगीर-चांपा:-मृत्यु के प्रकरणों की समीक्षा में निर्देशों का कड़ाई से पालन करें-कलेक्टर..कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक आयोजित…

जांजगीर-चांपा 10 दिसंबर 2020(एचकेपी 24 न्यूज).कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने आज जिला कार्यालय में कोविड कोर कमेटी की बैठक ली । कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 के कारण हुई मृत्यु के प्रकरणों की समीक्षा में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। मृत्यु के कारण की समीक्षा से मृत्यु की संख्या में कमी लाने के लिए कार्य योजना बनाई जा सके। कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 के टीकाकरण के लिए जिला स्तर पर संयुक्त कलेक्टर श्री करूण डहरिया को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है । नायब तहसीलदार श्री शेखर पटेल और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र लहरें।  को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार टीकाकरण की आवश्यक तैयारी करने के निर्देश सीएमएचओ डाॅक्टर एस. आर. बंजारें को दिए। कलेक्टर ने कहा कि वैक्सिन स्टोर के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर लेें। बैठक में कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …