Breaking News

रायपुर :- मतदाता सूची में संशोधन, विलोपन या नाम जुड़वा सकते हैं मतदाता…12 एवं 13 दिसम्बर को विशेष शिविर का आयोजन…..

रायपुर,26 नवंबर 2020(एचकेपी 24 न्यूज). भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी है, यह कार्य 15 दिसम्बर 2020 तक चलेगा। पुनरीक्षण कार्य के दौरान मतदाता अपने मतदान केन्द्र में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे युवा जो 01 जनवरी 2021 की स्थिति में 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर रहे हैं। वे अपने मतदान केन्द्र में जाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में नाम, पता, आयु यदि त्रुटिपूर्ण हो तो उसमें सुधार करवाया जा सकता है। इसके अलावा स्थान परिवर्तन व मतदाता सूची से नाम विलोपन के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। मतदान केन्द्रों में बीएलओ एवं अभिहित अधिकारियों से सम्पर्क कर नाम जोड़वाने, संशोधन अथवा विलोपन के लिए निर्धारित प्रपत्र प्राप्त किया जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत् सभी जिलों में 12 एवं 13 दिसम्बर को विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …