Breaking News

जांजगीर-चांपा:-हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन प्रमुख हिन्देश कुमार यादव ने डभरा क्षेत्र में कोरोना केस बढ़ने पर लोगों से भीड़-भाड़ न करने,बिना मास्क के बाहर न घूमने एंव शारीरिक दूरी बनाकर चलने के साथ ही सतर्क रहने की अपील…

जांजगीर-चांपा (एचकेपी 24 न्यूज).डभरा क्षेत्र के गांवों एंव नगरों में कोरोना का केस बढ़ने पर स्थानीय लोगों की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं।इसको लेकर हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन प्रमुख हिन्देश कुमार यादव ने क्षेत्र के लोगों से भीड़-भाड़ न करने,बिना मास्क के बाहर न घूमने एंव शारीरिक दूरी बनाकर चलने का अपील किया है।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन प्रमुख हिन्देश कुमार यादव का कहना है कि डभरा क्षेत्र के नगरो एंव गांवों में कोरोना का केस पूर्व के तुलना में अभी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसके लिए लोगों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत है। उन्होंने अपील की है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई के पालन करें। बेवजह भीड़-भाड़ क्षेत्र में जाने से बचें,जब भी घर से बाहर निकले मास्क जरूर पहनें,अपने आस-पास यदि कोई बगैर मास्क पहने मिले तो उसको टोके। साफ-सफाई, सैनिटाइजर को अपने जीवन का हिस्सा बना लें। रोज नियमित योगा-व्यायाम  करें, खान-पान का विशेष ध्यान रखा जाए।सतर्कता बरत कर ही कोरोना वायरस के संक्रमण का फैलाव को रोकने में सफल हो सकते हैं।ऐसे में सभी को सतर्कता बरतने बेहद जरुरी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …