सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा 14 जुलाई 2020/जांजगीर-चांपा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बंजारे ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि जिले की जैजैपुर तहसील के ग्राम हसौद में कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण जैसी कोई स्थति नहीं है।
डाॅ बंजारे ने बताया कि विगत दिवस ग्राम हसौद से एक व्यक्ति जो खून की उल्टी एवं सांस लेने में तकलीफ के कारण रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 8 जुलाई को उपचार हेतु भर्ती हुआ था, जिसकी 10 जुलाई को दोपहर में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. सैंपल 10 जुलाई को ही लिया गया था जो कि कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया । मृतक के कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार 10 जुलाई को ही ग्राम हसौद में 48 सैंपल लिया गया तथा दूसरे दिन 11 जुलाई को 15 सैंपल लिया गया। कुल 63 सैंपल में से 17 कोविड-19 पॉजिटिव होने का रिपोर्ट 12 जुलाई को तथा 13 जुलाई को ग्राम हरिनाचाकर में एक कोविड-19 रिपोर्ट प्राप्त हुई। शेष 45 सैंपल की रिपोर्टनेगेटिव प्राप्त हुई।
डाॅ बंजारे ने बताया कि मृतक विभिन्न प्रकार के नशे (बीड़ी तंबाकू गांजा शराब ) का आदी था। घर में स्थाई नहीं रहने के कारण कई लोगों के संपर्क में होने तथा वैवाहिक कार्यक्रम में सक्ती एवं ग्राम हरिनाचाकर में सम्मिलित हुआ संपर्क में आए लोगों का ट्रेसिंग कर सैंपल लेने की प्रक्रिया जारी है। डॉ बंजारे ने कहा कि यह कहना गलत है कि ग्राम हसौद में कोरोना का समुदाय में संक्रमण प्रारंभ हो गया है। उक्त ग्राम में संक्रमण रोकथाम एवं बचाव हेतु संभावितों को क्लोरोक्वीन गोली प्रदाय की जा रही है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal