सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा, 11 जुलाई 2020/ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में जांजगीर तहसील के ग्राम भैंसदा और अकलतरा तहसील के ग्राम सोनसरी के सामुदायिक क्वारेंटीन सेंटर में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर उक्त गांव के चिन्हांकित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेेनमेंट जोन में मूलभूत आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने जांजगीर एसडीएम को नोडल अधिकारी और संबंधित विकासखण्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है। संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार, नामांकित शिक्षक, ग्राम पंचायत सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमलो को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal