सुनिल बर्मन@जांजगीर-चांपा 10 जुलाई 2020/ जिले में संचालित सभी शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, नर्सिंग महाविद्यालय के पात्र विद्यार्थियों की वर्ष 2015-16 की छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र छात्र-छात्राएं जिनकी छात्रवृति की राशि बैंक खाते में हस्तांतरित नही हो पायी है, वे 24 जुलाई तक सहायक आयुक्त कार्यालय जांजगीर में आवेदन दे सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि गलत बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड, बैंक खाता बंद होने की स्थिति में अपडेट पासबुक और आधार कार्ड की फोटो कॉपी आवेदन के साथ संबंधित अध्ययनरत संस्था से सत्यापित करा कर निर्धारित तिथि तक जांजगीर में स्थित पुराना कलेक्ट्रेट परिसर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal